धौलाना संघर्ष में 6 दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कस्बा धौलाना में मंगलवार की रात को दो पक्षों में हुए सशस्त्र के 6 आरोपियों को धौलाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चौधरी मौहल्ला के संदीप, दीपक (दोनों सगे भाई), गगन प्रताप, रिंकू, ध्रुव व मौहल्ला पैठ का चबूतरा का आकाश राणा है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 147, 148,149, 323, 324, 307, 452, 354, 120बी, 506 तथा सीएलए एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।
बता दें कि कस्बा धौलाना के मौहल्ला पैठ का चबूतरा पर मंगलवार की रात को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में सशस्त्र संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और अवैध हथियारों से फायरिंग की गई, साथ ही हमलावरों ने एक घर में घुस कर जबरदस्त तोड़-फोड़ की। इस संघर्ष में 6 लोग को चोटें आई है।
DEEWAN, DPS, SBM, SBVM आदि की नई व पुरानी किताबें DISCOUNT पर खरीदें: 9528182700, 9457100571





























