FILE PHOTO
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रों के प्रथम दिन 22 मार्च से मां चंडी जी की पालकी की शोभा यात्रा नगर भ्रमण पर भोर में निकलेगी और 30 मार्च तक रोजाना नगर के विभिन्न इलाकों में भक्तों को दर्शन देगी। इस बार पालकी यात्रा के लिए विशेष इंतजाम किए गए है. यह प्रभार फेरी मां आद्यशक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में निकली जाएगी।
समिति के संस्थापक रवींद्र पोपट ने बताया कि मां चंडी के भक्त 22 मार्च से 30 मार्च तक रोजाना श्री चंडी मंदिर में भोर में एकत्र होंगे, जहां पालकी का विधि विधान से पूजा अर्चना कर नगर भ्रमण के लिए पालकी के साथ निकलेंगे। यात्रा के प्रथम दिन बुधवार को मां चंडी जी की पालकी श्री चंडी मंदिर से जगन्नाथपुरी, देवीपुरा, नवज्योति कालोनी व धनश्याम पुरा से होते हुए श्री चंडी मंदिर पर विश्राम करेगी।
पिज़्ज़ा पेटीज समेत 30 तरह की पेटीज : 9105807749



























