हापुड़ में नवरात्रों पर होगी देवी के स्वरुपों की पूजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बुधवार, 22 मार्च से नवरात्रे पर्व शुरु हो जाएंगे और पूरे जनपद को भगवा मय करने की तैयारियां भक्तों ने की है तो पुलिस, प्रशासन, नगर पालिका, विद्युत विभाग तथा मंदिर प्रबंधक समितियों ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की है.
नगर पालिकाओं नें मंदिर के आस-पास तथा स्थान-स्थान पर विशेष सफाई अभियान चलाया है औऱ लोगों ने निर्धारित स्थान पर ही कूड़ा डालने की अपील की है। प्रशासन जनपद को जोन व सैक्टर में बांट कर मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की है, साथ ही मंदिरों के ईर्द-गिर्द पुलिस तैनात रहेगी। विद्युत विभाग को बिजली की नियमित आपूर्ति बनाए रखने का आदेश दिया गया है।
हापुड़ के श्री चंडी मंदिर, श्री मंशा देवी मंदिर, श्री देवी मंदिर, मां पथवारी मंदिर पर विशेष सजावत व रोशनी की व्यवस्था की गई है औऱ मंदिरों में मां देवी के स्वरुपों का विशेष श्रृंगार किया गया है। नवरात्रों की पूर्व संध्या तक हापुड़ के बाजारों में चुनरी, नारियल, पूजन सामग्री खरीदने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























