👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन हापुड़ ने तत्काल प्रभाव से गढ़मुक्तेश्वर तहसील के गांव सिखैड़ा, मौहम्मदपुर खुड़लिया, हापुड़ के मौहल्ला क्लैक्टर गंज, हापुड़ के गांव नान तथा पिलखुवा के छिद्दापुरी को अनसील कर दिया है।

उक्त इलाकों में पिछले एक पखवाड़ा से कोई कोरोना संक्रमित मरीज न मिलने तथा सभी कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने के पश्चात जिला प्रशासन ने उक्त सभी इलाकों को अनसील कर दिया है। अनसील इलाकों के लोगों को लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य नियमों का पालन करना होगा। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






























