👁 0 views Views
हापुड़ में सरसों हुई मजबूत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खराब मौसम की आशंका से शुक्रवार को हापुड़ मंडी में सरसों के भाव उछाला खा गए। गारंटी की सरसों का भाव 5500 रुपए तथा गांवों से आने वाली नमी युक्त सरसों का भाव 5100 रुपए बोला गया। राजस्थान की मंडियों से भी तेजी की खबरें आने पर सरसों में मजबूती को बल मिला। हापुड़ में सरसों की आवके 2-3 ट्राली की रही। सरसों का समर्थन मूल्य 5450 रुपए घोषित है। हापुड़ मे सरसों के भाव समर्थन मूल्य से नीचे होने के कारण किसानों में रोष व्याप्त है।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288























