हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा और अधिवक्ता सन्नी त्यागी के ऊपर दर्ज मुकदमे में निष्पक्ष जांच की मांग की। अधिवक्ता सन्नी त्यागी ने एक पत्र हापुड़ के पुलिस अधीक्षक के नाम लिखा।
बता दें कि एडवोकेट सन्नी त्यागी हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ में सदस्य हैं जिनका कहना है कि 21 फरवरी को उनके पिता पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमे वह घायल हो गए जिसके बाद सन्नी त्यागी व उनके पिता तथा भाई के खिलाफ 23 फरवरी को हापुड़ कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया गया। सन्नी का कहना है कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है जिन्होंने निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान सचिव नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट राहुल, एडवोकेट दीपक, एडवोकेट अंकुर, एडवोकेट राहुल यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























