हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वैसे तो हापुड़ में खुले नाले मौत को दावत दे रहे है, परंतु अब एक ऐसा मामला लोगों के लिए जी का जंजाल बना है, जहां नाले का सड़क किनारा गहरा टूटा होने के कारण उसमें आए दिन गाड़ी फंस रही है और लोग अपनी हड्डी तक तुड़वा बैठे है। नाले में पियक्कड़ों का गिरना तो आम बात बन गई है। टूटी हुई सड़क किनारे के आस-पास के लोग गाड़ियों व अन्य गिरने वाले लोगों को निकाल-निकाल कर थक गए है। आस-पास के लोग क्या कहते हैं आपकों सुनवाते है।
यह पूरा मामला है अतरपुरा पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी का , जहां गढ़ रोड पर एक गहरे नाले के सड़क किनारे का हिस्सा लम्बे अर्से से टूटा पड़ा है। लोग सड़क मरम्मत की मांग कर रहे है, परंतु कोई सुनने को तैयार नहीं है। नागरिक कहने लगे है कि यदि सड़क को ठीक नहीं कराया गया तो निकाय चुनाव का वे बहिष्कार करेंगे।
सड़क किनारे का टूटा हुआ यह स्थान जो आप देख रहे है उसमें एक-दो नहीं अनेक बार गाड़िया फंस चुकी है और आस-पास के कड़ी मशक्कत के बाद पीड़ित को राहत दिला पाते है।






















