हापुड़ः लूटपाट की घटनाओं से व्यापारी खफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लूटपाट की वारदातों से खफा व्यापारियों ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र से भेंट कर नाराजगी जाहिर की और मांग की कि लूटपाट की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और लूटपाट को अंजाम देने वाले बदमाशों को शीघ्र पकड़ा जाए ताकि व्यापारी स्वयं सुरक्षित महसूस करे।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी, संजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, अमन गुप्ता, अशोक बबली, कपिल एसएम आदि व्यापारी गुरुवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे और अपर पुलिस अधीक्षक से भेंट की। व्यापारी नेताओं ने बताया कि हापुड़ के गारमेंट्स व टिम्बर व्यापारी सहित जनपद में हुई लूट की घटनाओं से व्यापारी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापारी नेताओं ने लूट की घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने तथा लुटेरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग के समर्थन में एक ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक को दिया।
पांच चॉकलेट पान के साथ एक FIRE PAAN FREE: 7310000347























