स्वास्थ्य सेवाओं का सभी को मिले लाभ
हापुड,सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बुधवार को सभागार में जनपद स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही
विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा लाभार्थियों को दी जाने वाली सहायता राशि के लम्बित भुगतानों को तत्काल कराने के साथ ही मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाऐं मुहैया कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसव के उपरान्त जननी को 48 घंटे से पूर्व डिस्चार्ज न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की खसरा रूबेला (एमआर) का टीकाकरण बीमारियों से सुरक्षा प्रदान कराता है। यदि गर्भवती महिलाओं को रुबैल से प्रतिरक्षित किया जा चुका है तो नवजात शिशु भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने छूटे हुए बच्चों को तत्काल चिन्हित करते हुए टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। जिले में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करने के साथ सभी चिकित्साधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का डाटा आरसीएच पोर्टल/मंत्रा ऐप पर नियमित रूप से फीड कराने के निर्देश दिए। उन्होनें छूटे हुए व्यक्तियों का सर्वे कराने तथा कैम्प लगाकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत आयोजित बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ओ0पी0डी0, आई0पी0डी0, अल्ट्रासाउण्ड, एक्स-रे, पैथोलोजी, जननी सुरक्षा योजना/भुगतान, एफ0आर0यू0, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर0बी0एस0के0), परिवार नियोजन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के संचालन, एम्बुलेंस 108, नेशनल एम्बुलेंस सेवा 102, पी0पी0पी0 परियोजना, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड निर्माण, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, पी0सी0पी0एन0डी0टी0, मौसमी बीमारियां, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्त कार्यक्रम के साथ सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमो, योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी, प्रतिरक्षण अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288





























