हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव सबली में इन दिनों ग्रामीण ने मकान बिकाऊ है का बोर्ड लगाया है जिन्होंने कुछ दबंगों पर दबंगई का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन उन्हें धमकियां मिलती रहती है जिससे तंग आकर उन्होंने पलायन का रास्ता चुना है। यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह जल्द ही गांव छोड़ देंगे। ग्राम प्रधान मंजू देवी भी ग्रामीण के समर्थन में उतर आई हैं।
आपको बता दें कि 21 फरवरी को राकेश पत्नी मनवीर जाटव के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की और गाली गलौज किया जिसके पश्चात पुलिस ने एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। राकेश का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं जिसके चलते वह गांव छोड़ने को मजबूर हैं। राकेश का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह गांव छोड़ देंगे।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065





























