👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के यातायात प्रभारी छविराम ने हापुड़ के मेरठ तिराहा पर अवैध रूप से बत्ती व हूटर लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस दौरान नीली बत्ती लगी एक कार और हूटर लगी कार का चालान किया गया। भविष्य में ऐसा ना करने की चेतावनी यातायात पुलिस ने दी। इसके साथ ही पुलिस ने हूटर भी हटाया। यातायात पुलिस का कहना है कि कई वाहन ऐसे हैं जो नीली बत्ती और हूटर लगाकर चलते हैं। ऐसे में इन सभी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की और गाड़ियों के चालान किए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























