👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ में रविवार की शाम तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9 से बढ़कर 10 हो गया। इन 10 मरीजों का विवरण इस प्रकार है:

शिवचरण हापुड़ से चार, नई शिवपुरी हापुड़ से तीन, गढ़मुक्तेश्वर के पलवाड़ा से दो तथा धौलाना के सिवाया से एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। (ehapurnews.com) सभी कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार शुरु हो चुका है। इसके साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सैनिटाईजेशन की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
ये भी पढ़ें: Hapur: FREE HOME DELIVERY के साथ पूरे हफ्ते चखें SHREE RATHNAM का जायका:




























