हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न स्थानों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार की रात को होलिका दहन हुआ और बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व लोगों ने मनाया। हापुड़ की चंडी रोड, आर्य समाज मंदिर आदि स्थानों पर होलिका दहन किया गया जहां पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात रही। मंगलवार को महिलाओं ने व्रत रखा और भगवान हनुमान की पूजा के बाद होलिका के स्थलों पर जाकर गीत गाए और पूजन किया। आस्था का सैलाब चंडी मंदिर के पास स्थित शिव मंदिर पर उमड़ा जहां बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। रात में होलिका दहन हुआ जहां जौ की बाली जलाई और एक दूसरे को गले मिलकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी। बुधवार को दुल्हेंडी के पर्व पर जगह-जगह होली पर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।






















