हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):यहां कसेरठ बाजार के राहुल शर्मा को ब्राह्मण महासभा का महासचिव नियुक्त किया गया है।महासभा के जिलाध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने राहुल शर्मा को उनके आवास पर जाकर मनोनयन पत्र सौंपा।

ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष देव शर्मा की संस्तुति पर राहुल शर्मा को ब्राह्मण महासभा का महासचिव मनोनीत किया गया है।
राहुल शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मण महासभा द्वारा उन पर विश्वास कर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे और भगवान परशुराम के बताए मार्गो पर चलकर उनके आदर्शों को प्रसारित करने में ब्राह्मण महासभा के संगठन को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।इस अवसर पर अरविंद शर्मा,अमित शर्मा,अमित टोनी,ललित शर्मा,अमन शर्मा,अंकित शर्मा,आकाश त्यागी,गौरव गर्ग आदि उपस्थित थे।
























