जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. शनिवार की शाम को प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के सिंभावली ब्लॉक में दो कोरोना मरीज मिले हैं जबकि हापुड़ ब्लॉक में भी दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं.मरीजों का विवरण इस प्रकार है : सिंभावली के डिबुआई में एक कोरोना संक्रमित, मुदाफ़रा चौकी में एक कोरोना संक्रमित, हापुड़ के चितौली में एक कोरोना संक्रमित तथा हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है. प्रशासन ने सभी प्रभावित इलाकों को नियंत्रण में लेकर चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है.
























