विपक्षी को फंसाने चले और खूद ही पुलिस के चंगुल में हथियारों के साथ फंस गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली पुलिस ने दो ऐसे ग्रामीणों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है जो विपक्षी पार्टी को फसाने ने लिए मगाएं गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, दौ पोनिया रायफल बरामद किए है। पुलिस क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि सिम्भावली पुलिस ने गांव सैना के जंगल से दो बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश गांव सैना के मारुफ व सलीम है जिसके कब्जे से तीन तमंचे, दो पोनिया रायफल, एक बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर उन्होंने विपक्षियों को फंसाने के लिए ये हथियार मंगाएं थे और विपक्षी के ठिकानों पर इन हथियारों को रख कर पुलिस को सूचना देकर उन्हें पकड़वानें की योजना की।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457





























