अग्रवाल महासभा के प्रधान पद पर ललित छावनी वाले विजयी घोषित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के प्रधान पद पर व्यापारी नेता व खाद्य तेल व्यवसायी ललित अग्रवाल छावनी वाले को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी संजय गर्ग को 558 मतों से पराजित किया। विजेंद्र गर्ग लोहे वाले तीसरे स्थान पर रहे। जबकि पिल्लू चौथे स्थान पर रहे। इस चुनाव में 3897 मतदाताओं ने अपने-अपने मत का प्रयोग किया।
अग्रवाल महासभा हापुड़ के लिए हुए मतदान के मतों की गिनती सोमवार की सुबह 8 बजे एसएसवी कालेज हापुड़ परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरु हुई और पुलिस बल भी तैनात रहा। पहले सभी बैलट को अलग-अलग किया और फिर मतगणना शुरु हुई।
प्रधान पद के चुनाव में ललित अग्रवाल को 1928 वोट, संजय गर्ग को 1370 वोट, विजेंद्र कुमार गर्ग लोहे वाले को 426 वोट तथा वीरेद्र अग्रवाल उर्फ पिल्लू सर्राफ को 50 वोट मिले।
GPS, कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर





























