👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली का पर्व नजदीक है… खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है। मिलावट खोरों के खिलाफ शिकंजा कसने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक टीम गठित की है जो एक मार्च से छह मार्च तक मिलावट खोरो पर छापेमारी कार्रवाई करेगी। खाद्य सुरक्षा जिलाधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया किसी भी सूरत में मिलावटी करने वालो को बक्शा नही जायेगा।
वही जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार पिज़्ज़ा हट के तीन तथा मदर डेयरी का एक सैंपल फेल हुआ है
अधिकारियों का कहना है कि सैंपल फेल होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होली पर मिलावट करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ भी शिकंजा कसा जाएगा
































