हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को मधुमक्खियों ने अचानक आसपास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस मधुमक्खी के काटने पर एक महिला घायल हो गई जिसे एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं फागिंग की सहायता से मधुमक्खियों पर काबू करने का प्रयास किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ रेलवे स्टेशन से चंद कदमों की दूरी पर मधुमक्खियों ने अचानक राहगीरों पर हमला कर दिया। विशाल पेड़ों पर बने छत्तों से निकली मधुमक्खियों ने पैदल जा रहे लोगों, वाहन सवारों सभी पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान वाहन सवारों ने वाहन सड़क पर छोड़ दिया और किसी तरह अपनी जान बचाई। कुछ ने कपड़ा ढ़क्कर खुद को महसूस किया लेकिन इस दौरान एक महिला को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
































