👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की दोपहर तक मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक हापुड़ के चेनापुरी में दो कोरोना मरीज मिले हैं। इन कोरोना मरीजों में से एक 12 साल का बालक तथा एक 25 साल का युवक है। इन दोनों कोरोना मरीजों का सैंपल गुरुवार को लिया था जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट एंटीजन लैब द्वारा प्राप्त हुई।

फिलहाल दोनों कोरोना मरीजों को उपचार के लिए भेज दिया गया है तथा जिला प्रशासन ने संक्रमित इलाकों को नियंत्रण में लेकर सैनिटाईजेशन का कार्य शुरु कर दिया है और लोगों का चिकित्सीय परीक्षण किया जा रहा है। आपको बता दें कि गुरुवार को जनपद हापुड़ में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी समेत कुल 5 कोरोना मरीज मिले थे जिनका उपचार जारी है।
























