👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुशल पाल आर्य ने बताया कि कुछ किसानों के साथ पेरीफेरल पर स्थित टोल प्लाजा पर अभद्रता की गई जिसके बाद किसानों ने चेतावनी भरे अंदाज में पिलखुवा टोल टैक्स पर प्रदर्शन किया।
किसानों का आरोप था कि टोल पर किसानों के साथ अभद्रता की गई। इसके लिए कुछ समय टोल फ्री कराया गया और जमकर हंगामा किया गया। इसके साथ ही किसान नेता और कार्यकर्ता पेरिफेरल टोल प्लाजा की ओर आगे बढ़ गए।






















