रिश्वत मांगने वाले जेई की मुश्किलें बढ़ी, एसडीओ को मिली जांच










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पर 20,000 का सुविधा शुल्क मांगने के आरोप की जांच शुरू हो गई है। अधीक्षण अभियंता यूके सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया अवर अभियंता पर लगाए गए आरोप सत्य प्रतीत हो रहे हैं। एसडीओ द्वितीय राजीव कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि जेई ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार दिया और कंप्यूटर ऑपरेटर पर गलती से रिपोर्ट लगाकर अपलोड करने की बात कही।
मामला हापुड़ की बुलंदशहर रोड का है जहां के नदीम ने दो किलो वाट का विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था। सामिया गार्डन के पास उपभोक्ता को यह कनेक्शन चाहिए था। आरोप है कि अवर अभियंता ने आवेदन पर गलत रिपोर्ट लगा दी और कहा कि जिस स्थान पर कनेक्शन लेना है उसके आसपास के क्षेत्र में एलटी विद्युत लाइन नहीं है। कनेक्शन देने के लिए विभाग द्वारा एस्टीमेट बनाया जाएगा। जेई ने कनेक्शन को रिजेक्ट कर दिया जिसके बाद उपभोक्ता जब जेई के पास पहुंचा तो उसने बीस हजार रुपए रिश्वत की मांग की। उपभोक्ता ने मामले की शिकायत अधीक्षण अभियंता यूके सिंह से की जिन्होंने जांच बैठा दी है और एसडीओ द्वितीय राजीव कुमार को जांच सौंपी गई है।

चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी








Related Posts

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): मेरठ में पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए हापुड़ में भी पुलिस बल अलर्ट मोड पर है। हापुड़ की…

Read more

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराने हाईवे पर स्थित कालीन नदी के पास एक केंटर का पहिया अचानक पंचर हो गया जिसके बाद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

पीएम मोदी के दौरे के चलते हापुड़ में भी ज़बरदस्त चेकिंग

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

सड़क किनारे खड़े कैंटर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार 10 मीटर तक घसीटा, दो घायल

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

ई-रिक्शा के बैटरे से धुआं निकलते देख उड़े लोगों के होश

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

जीएसटी विभाग हर महीने करेगा ईट-भट्ठों का भौतिक सत्यापन

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

गढ़-बृजघाट की विद्युत आपूर्ति आज छह घंटे रहेगी प्रभावित

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा

2 फीट 7 इंच की दुल्हनिया 3 फीट के दूल्हे के साथ विदा
error: Content is protected !!