हथियार लेकर आए तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):जनपद गौतमबुद्धनगर से हथियार लेकर जनपद हापुड सीमा में घुसे तीन बदमाश वारदात को अंजाम देने से पहले ही पिलखुआ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा,दो चाकू बरामद किए हैं।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान सब्जी मंडी धौलाना रोड से तीन बदमाशों को धर दबोचा, जिनके कब्जे से अवैध एक तमंचा,कारतूस व दो चाकू बरामद किए हैं।पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वे वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे।पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























