हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मेन चौराहे पर बाबूगढ़ पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और पांच बाइकों को सीज किया। 10 वाहनों के पुलिस ने चालान काटे। इस दौरान नाबालिग भी बाइक चलाते हुए नजर आए जिनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान दरोगा ओमकार, दरोगा वरुण कुमार, दरोगा राजाराम, दरोगा पिंटू, दरोगा जगदीश शरण, कॉन्स्टेबल राशिद आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
शनिवार को पुलिस बल मैदान में उतर आया और नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर जमकर जुर्माना वसूला।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065


























