हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशीष अग्रवाल को दिल्ली के झंडेवाला स्थित बालिका आश्रम अनाथालय में पर्पल फोनिक्स फाउंडेशन ने सम्मानित किया है। डॉ आशीष अग्रवाल ने आश्रम में रह रहे करीब 100 बच्चों के दांतो का परीक्षण किया और मुख की जांच की। इस दौरान 100 से अधिक बच्चों में पायरिया पाया गया जिन्हें टूथपेस्ट और टूथब्रश का वितरण किया गया। साथ ही प्रतिदिन ब्रश करने की सलाह दी। कैंप में डॉक्टर आशीष अग्रवाल के साथ डॉक्टर वसुंधरा, डॉक्टर गीत प्रिया, डॉक्टर सीमा आदि मौजूद रहे।
पुराने गद्दे लाए और नए गद्दे पर पाएं भारी डिस्काउंट, 10 साल की गारंटी: 8449620229


























