रॉयल इलेक्ट्रॉनिक्स पर विजिलेंस विभाग का छापा, लाखों की बिजली चोरी पकड़ी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार की रात को बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जहां एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बेसमेंट में बिजली चोरी कर ई रिक्शा को चार्ज किया जा रहा था। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बिजली चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का मालिक मयूरी चालकों से मयूरी चार्ज करने का पैसा लेता था और बिजली चोरी मयूरी को चार्ज करता था। यह भी बताया जा रहा है कि शोरूम के मालिक ने अवैध रूप से बेसमेंट बना लिया है जिसकी जांच प्राधिकरण को करनी चाहिए।
विजिलेंस विभाग हापुड़ के एई एससी यादव ने शुक्रवार की रात 3:00 बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास रॉयल इलेक्ट्रॉनिक्स में छापा मारा जहां लाखों की बिजली चोरी पकड़ी गई। मास्टर रियाज़ रॉयल इलेक्ट्रॉनिक्स का संचालक है जहां वकील पुत्र मिदु द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेसमेंट में 55 से 60 ई रिक्शा खड़ी थी जिनमें से 43 मयूरी बिजली चोरी कर चार्ज की जा रही थी। विजिलेंस विभाग की टीम ने वकील के खिलाफ कार्रवाई की है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि बिजली चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!