हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर फ्लाईओवर से गुजर रहे एक आयशर कैंटर का टायर अचानक फट गया। इसके बाद यातायात प्रभावित हो गया और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी मिलने पर यातायात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जिसने जाम खुलवाया। राहत की बात यह रही कि टायर फटने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
शनिवार को एक आयशर कैंटर मेरठ रोड फ्लाईओवर पर पहुंचा तो किन्हीं कारणों से उसका टायर फट गया। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया। यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाने में जुट गई।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी



























