शहीद पार्क में चलाया सफाई अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पौराणित तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के शहीद पार्क व उसमें स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं को साफ-सुथरा रखने का बीड़ा कुछ समाज सेवियों ने उठाया और अन्य को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करने की ठानी। गढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश गर्ग कुछ अन्य साथियों के साथ शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर के शहीद पार्क जा पहुंचे और उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत पार्क में सफाई अभियान चलाया और फिर शहीद पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं की धुलाई व सफाई की। उन्होंने अन्य लोगों से भी स्वच्छता मिशन में सहयोग देने की अपील की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल (चौबे जी) मैदान में

























