अग्रवाल महासभा चुनाव को राजनीतिक रंग देने से बाज आएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अग्रवाल महासभा हापुड़ के चुनाव को राजनीतिक रुप देने का प्रयास किया जा रहा है और इस चुनाव को भाजपा-सपा का चुनाव बनाया जा रहा है। इस चुनाव को राजनीतिक रंग देने के प्रयास की सर्वत्र निंदा की जा रही है।
भाजपा-सपा ने स्पष्ट किया है कि अग्रवाल महासभा के चुनाव से उनका कुछ लेना-देना नही है। महासभा के चुनाव को राजनीतिक रंग देने के प्रयास में जुटे कथित भाजपाई यह भूल रहे हैं कि भाजपाइयों में कांग्रेसी भी घुसे बैठे है। यह चुनाव 5 मार्च को होगा।
वैश्य समाज के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि अग्रवाल महासभा वैश्य समाज का संगठन है। अग्रवाल समाज में आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने, अच्छी चिकित्सा व शिक्षा दिलाने की बात की जाए। महासभा के चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी यह तो बताने का कष्ट करें कि अब तक उन्होंने कौन सा कार्य वैश्य समाज के हित में किया है, स्वार्थ के लिए राजनीतिक रंग देने का प्रयास न करें।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065

अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत
























