VIDEO: अवैध शराब की भट्टी के खिलाफ ड्रोन की सहायता से चलाया अभियान











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने पुलिस बल के साथ सर्किल के तीनों थानों का निरीक्षण किया और खादर क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से अभियान चलाया। इस दौरान ड्रोन की सहायता भी ली गई और पुलिस बल ने अभियान के तहत खादर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी और कई स्थानों पर खुदाई भी कराई। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
होली पर शराब की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भी बनाई जाती है जिसके खिलाफ शुक्रवार को सीओ स्तुति सिंह ने सिंभावली प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार, बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक हरि कुमार और गढ़ कोतवाली एसएसआई नीरज कुमार समेत भारी पुलिस फोर्स के साथ खादर क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस बल ने शाकरपुर, भगवंतपुर, इनायतपुर, नयागांव, रामपुर न्यामतपुर, गड़ावली समेत आदि गांव में अवैध शराब की भट्टियों को तलाशा। ड्रोन की सहायता से भी पुलिस ने इन भट्टियों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि किसी भी सूरत में अवैध शराब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 









Related Posts

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…

Read more

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

🔊 Listen to this पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। पावरलिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन के तत्वावधान में वाराणसी में आयोजित ट्रायल में जिले के तीन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

पावर लिफ्टिंग में तीन खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

हापुड़ हुंडई ने मसूरी पिलखुवा में खोला शोरूम

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

हापुड़: भजन गायक जतिन अग्रवाल के साथ भव्य संकीर्तन एक मार्च को

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान

ओवर स्पीड में 143 व गलत पार्किंग में खड़े 19 वाहनों का चालान
error: Content is protected !!