बदमाश से चाकू और नकदी बरामद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ पुलिस ने मन्दिर में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त 300 रूपये नकदी व एक अवैध चाकू बरामद किया है।आरोपी सोटावली का शिवा है।पुलिस ने शिवा को जेल भेज दिया है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























