हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छह महिलाओं ने स्वेच्छा से नसबंदी कराई। आपको बता दें कि 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही हर गुरुवार को अंतराल दिवस का आयोजन किया जाता है जहां चिकित्सकों ने परिवार नियोजन के प्रति दम्पति को जागरूक किया। बताया गया कि एक संतान के बाद दूसरी संतान में कितना अंतराल रखना चाहिए? बता दें कि इस दौरान छह महिलाओं ने स्वेच्छा से अपनी नसबंदी कराई।
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी





























