VIDEO: कंडक्टर पर जानलेवा हमला: घटना से जुड़ा सीसीटीवी आया सामने












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत आधा दर्जन दबंगों ने एक कंडक्टर पर जानलेवा हमला किया। धारदार हथियारों से वार कर कंडक्टर को लहूलुहान कर दिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए और उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में पांच नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी सामने आया है जिसमें छह दबंग भागते हुए नजर आ रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रझैठी निवासी अखलाक पुत्र सुल्तान खान ने बताया कि उसका बेटा कंडक्टरी करता है जोकि बुधवार को गढ़मुक्तेश्वर के स्याना चौराहे के पास बस खाली कराकर हिसाब कर रहा था। इसी बीच कुछ दबंग मौके पर पहुंचे और कंडक्टर आसिफ पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा विरोध करने पर दबंग भाग खड़े हुए जिन्होंने आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रझैठी गांव के रहीस, वसीम, खुर्शीद, इस्तेकार, नवाजिस व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









Related Posts

किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

🔊 Listen to this किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्रहापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने एचपीडीए द्वारा किसान हित में कराए गए कार्यों के प्रति…

Read more

दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

🔊 Listen to this दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

किसानों ने एचपीडीए का आभार जताया, प्रदान किया प्रशंसा पत्र

दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में आधा दर्जन पर मुकदमा

बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

बस में चालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज

बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

बाबूगढ़: हादसे में घायल बाइक सवार की बाइक को चोरों ने चुराया

गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

गढ़ डिवीजन में ऊर्जा निगम ने वसूले 14 करोड रुपए

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में मंडल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन
error: Content is protected !!