नवागंतुक जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बताई प्राथमिकताएं, जानिए अतिक्रमण पर क्या कहा?












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईएएस प्रेरणा शर्मा को शासन ने जनपद हापुड़ के जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी है जिन्होंने बुधवार को हापुड़ पहुंच कर कार्यभार ग्रहण कर लिया। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नवागुंतक जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाया और कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि पारदर्शिता के साथ शासन की मंशा के अनुरूप सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया जाए और प्राथमिक स्तर पर ही उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए जिससे जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े।
नवागंतुक जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018 में वह उत्तर प्रदेश आई… जहां शाहजहांपुर में उन्हें पहली पोस्टिंग मिली। इसी के साथ उन्होंने विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली और ग्रेटर नोएडा में एडिशनल सीईओ के पद पर रही जिसके बाद उन्हें हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया गया। आईएएस प्रेरणा शर्मा ने बताया कि उन्हें पहली बार जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी मिली है और इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगी। प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों ने विभिन्न विषयों को नवागंतुक जिलाधिकारी के समक्ष उठाया। इस दौरान अतिक्रमण का मामला भी उठा। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कहा कि वह क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।
इसी के साथ नवागंतुक जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने कहा कि इन्वेस्टमेंट लाना बेहद मुश्किल है लेकिन सरकार क्षेत्र के विकास के लिए यह कदम उठा रही है और प्रयास कर रही हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम के तबादले के बाद शासन ने प्रेरणा शर्मा को जनपद हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया है।

RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी









Related Posts

नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं

🔊 Listen to this नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड  ने प्राथमिक विद्यालय नवादा,…

Read more

बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

🔊 Listen to this बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं

नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं

बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

हापुड़: मीनाक्षी रोड स्थित प्रतिष्ठान से पनीर व खोए का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा

हापुड़: मीनाक्षी रोड स्थित प्रतिष्ठान से पनीर व खोए का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा

हापुड़ जनपद को तीन जोन 10 सेक्टर में बांटा

हापुड़ जनपद को तीन जोन 10 सेक्टर में बांटा

बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना
error: Content is protected !!