VIDEO: 10 हजार का इनामी हापुड़ निवासी तस्कर 1.20 करोड़ के गांजे के साथ ग्रे. नोएडा में गिरफ्तार












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की स्वाट टीम और नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने 10 हजार के इनामी गांजा तस्कर हापुड़ के गांव हसनपुर निवासी रतन सिंह को उसके साथी उड़ीसा निवासी सदाशिव मिश्रा के साथ 540 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 20 लाख है। रतन सिंह पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था जो कि फरार चल रहा था। पुलिस ने 14 दिन पहले बीटा दो कोतवाली क्षेत्र से रतन के तीन साथियों को 500 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। रतन अपने साथियों के साथ मिलकर ओड़िशा से लाकर छात्रों को यह गांजा बेचता था और मोटा मुनाफा कमाता था।
रतन सिंह की गौतम बुद्ध नगर पुलिस तलाश कर रही थी। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने 150 सेक्टर के कट के पास चैकिंग के दौरान एक कैंटर को रोक लिया जहां पुलिस ने गांजा तस्करों को धर दबोचा। आरोपी गांजे की तस्करी कैंटर में छोटे-छोटे बॉक्स बनाकर उनके बीच गांजा रखकर करते थे और छात्रों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने रतन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

 

 










Related Posts

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

🔊 Listen to this ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनफद में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक…

Read more

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

🔊 Listen to this हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को हापुड़ के अतर पुरा चौराहा, गोल मार्केट, रेलवे रोड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

ग्रामीण युवक पर तमंचा कैसे पहुंचा

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

हापुड़: आठ दुकानदारों से मिली प्रतिबंधित पॉलीथिन

रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रंगदारी मांगने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

बिरयानी के ठेले और बाइक की भिड़ंत में दो घायल

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

ग्राम सभा की भूमि होगी कब्जा मुक्त

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला

पिलखुवा: चेयरमैन ने पालिका स्टोर पर रिकार्ड व स्टॉक खंगाला
error: Content is protected !!