अग्रवाल महासभा हापुड़ के लिए चुनाव प्रचार डोर-टू-डोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा हापुड़ के पदाधिकारियों व कार्यसमिति के सदस्यों के लिए 5 मार्च को होने वाले चुनाव हेतु प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अभियान गति पकड़ता जा रहा है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त है।
अग्रवाल महासभा हापुड़ के विभिन्न पदों पर चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशी गुरुवार को जवाहर गंज, आर्यनगर आदि मौहल्लों में पहुंचे और डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर अपने-अपने पत्र में मतदान करने की अपील की।
बता दें कि अग्रवाल महासभा हापुड़ के लिए 5 मार्च को चुनाव एस.एस.वी. डिग्री कालेज में होगा और 4671 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव किसके पक्ष में जा रहा है, अभी यह कहना मुश्किल है। 6 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि विजय श्री किसे मिलेगी।





























