श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का 59वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हरिद्वार से भगवत धाम पीठाधीश्वर श्री 108 स्वामी डा.विवेकानंद जी महाराज एवं 108 8 रविंद्रानंद जी महाराज द्वारा संकीर्तन एवं प्रवचन किए गए। श्री रमेश रसिक जी वृंदावन ने भजनों द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया। रमेस जी ने कहा कि भगवान की भक्ति से ही मनुष्य दुखों से पार हो सकता है जो भगवान की भक्ति करता है उसके मनोरथ पूर्ण होता है।
डा.विवेकानंद जी ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य का प्रमुख कार्य भक्ति साधना है। राम का नाम ही इस संसार में सत्य है। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार मोदी, सुनील मोदी, सुरेश मोदी, नवीन मोदी, अशोक छारिया। ब्रिजेश कौशिक, मुकेश कुमार माहेश्वरी, अतुल अग्रवाल, राममिलन आदि का सहयोग रहा।
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी























