👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर बार एसोसिएशन द्वारा बुधवार को हड़ताल का आह्वान किया गया जहां अधिवक्ता गढ़ कोतवाल के व्यवहार के खिलाफ हड़ताल पर उतर आए और गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने की मांग की।
अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक का व्यवहार अधिवक्ताओं के प्रति उचित नहीं है जिसके चलते उन्होंने हड़ताल का आह्वान किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने हड़ताल की और प्रदर्शन किया। साथ ही गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को निलंबित करने की मांग की।






















