हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौराहे के पास खुला नाला लगातार हादसों को दावत दे रहा है। अब एक बार फिर नाले में कार गिरते-गिरते बच गई। इस दौरान एक दर्जन लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गाड़ी को बाहर निकाला और राहत की सांस ली। बता दें कि यह पहली तस्वीर नहीं जब अधिकारियों की लापरवाही की वजह से खुले नाले में गाड़ी गिरी हो। इससे पहले भी इस तरह की तस्वीर सामने आ चुकी है। हाल ही में रात के समय एक गाड़ी नाले में गिरते-गिरते बची जिसे चालक ने समय रहते संभाल लिया और अन्य लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। खुले नाले की वजह से लोगों में रोष व्याप्त है।
आपको बता दें पक्का बाग चौराहे से अतरपुरा चौराहा जाने वाले रास्ते पर मोबाइल मार्केट के पास की यह तस्वीर बेहद खतरनाक है। यहां नाले की पुलिया ना होने की वजह से लगातार हादसों का डर मंडरा रहा है। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें।























