हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के फूलगढ़ी निवासी मोहसिन का चार वर्षीय मूकबधिर बच्चा मुआविया कानपुर में कर्णावत प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए गया था जहां सर्जरी की सारी तैयारियां पूरी हो गई थी लेकिन इसी बीच खेलते समय मुआविया सीढ़ियों पर फिसल गया और उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। मई में मुआविया की सर्जरी होगी जिसके बाद परिजन उसे वापस हापुड़ ले आए।
ज्ञात हो कि कुछ समय पहले हापुड़ का मुआविया अपने घर के पास खेलते समय खुले बोरवेल में गिर गया था जहां कड़ी मशक्कत कर बच्चे को सकुशल निकाला था। हादसे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मुआविया के उपचार की कवायद शुरू की। कानपुर में मुआवजा के कर्णावत प्रत्यारोपण सर्जरी की तमाम तैयारियां पूरी हो गई थी लेकिन इसी बीच वह सीढ़ियों से गिर गया और उसका हाथ टूट गया जिसके बाद वह वापस हापुड़ आ गया। अब मई में मुआविया की सर्जरी होगी।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से
अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत
https://youtu.be/TouSDyvqmww





























