84 एएनएम को नियुक्ति पत्र मिलने से पहले आए हाईकोर्ट के आदेश से अटकी भर्ती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में मंगलवार को 84 एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने थे लेकिन कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले ही आए हाईकोर्ट के आदेश ने नियुक्ति पत्र वितरण पर रोक लगा दी। हापुड़ में 205 एएनएम के पद हैं। हापुड़ में अभी सिर्फ 130 एएनएम ही कार्यरत हैं। बीते दिनों निकली भर्ती में हापुड़ को 84 एएनएम के पद आवंटित किए गए थे। इनमें करीब 30 एएनएम ऐसी हैं जो हापुड़ में अस्थाई तौर पर तैनात थी। अब वह एएनएम पद पर अस्थाई रूप से भर्ती हो गई। 84 एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित होने थे लेकिन इससे पहले ही आए हाईकोर्ट के आदेश ने रोक लगा दी।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में





























