हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की और एक लाख 24 हजार वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण तथा दो मामलों में सीलिंग की कार्रवाई कर कॉलोनाईजर के खिलाफ कड़ा कदम उठाया। एचपीडीए का पीला पंजा पिलखुवा में स्थित रॉयल एनक्लेव पर भी चला जहां नियमों को दरकिनार कर अवैध कॉलोनी काटकर लोगों की जेब से पैसा ऐंठा जा रहा था।
रॉयल एन्क्लेव पर कार्रवाई:
कॉलोनाईजर ने दलालों की मिलीभगत से अवैध रूप से रॉयल एनक्लेव कॉलोनी काटी और लोगों को लुभाने के लिए यहां पेड़, सड़क आदि की व्यवस्था की जिससे आने वाले ग्राहक झांसे में आ जाएं। भोले-भाले लोगों को दलालों की सक्रियता से चूना लगाना इन कॉलोनाईजरों का काम है। प्लॉटिंग के नाम पर दीवार खड़ी कर लोगों को प्लॉट बेचे जा रहे थे। एचपीडीए ने इन कॉलोनाईजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
1.24 वर्ग मीटर में की थी अवैध प्लॉटिंग:
पिलखुवा में एचपीडीए ने 10 प्रकरणों में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान पिलखुवा के सेंट जेबियर स्कूल के पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास गांव खेड़ा सिखेड़ा मार्ग पर लाला परमानंद व लाला बृजेश द्वारा 3800 वर्ग मीटर में की गई अवैध फ्लोटिंग को ध्वस्त किया, आदेश द्वारा परतापुर रोड पर लगभग 2500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, महेश कुमार, अशोक कुमार, महिपाल सिंह व डॉ अरविंद द्वारा चेतना भट्टा परतापुर रोड पर लगभग 5200 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, लाला गंगा शरण शर्मा, चमन सिंह, इमरान, रईस आदि द्वारा सालासर-धौलाना रोड गांव खेड़ा पिलखुवा में लगभग 9500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, प्रदीप, हाजी इदरीश द्वारा गांव मीरपुर में लगभग 7,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, पुष्पेंद्र चौधरी, शैलेन्द्र चौधरी व अमित चौधरी द्वारा गांव लाखन पिलखुवा में लगभग 40,000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग, रोबिन सिंह, दफेदार खान द्वारा गांव ढबारसी में लगभग 18,000 वर्ग मीटर में की जा रही है अवैध प्लाटिंग, सतबीर, अशोक आदि द्वारा गांव लाखन में लगभग 8,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, पीयूष कुमार, मनोज कुमार आदि द्वारा गांव लाखन में लगभग 30,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग तथा जितेंद्र सिंह द्वारा गांव डूहरी में अवैध रूप से लगाए जा रहे धर्म कांटे के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
खड़े हो रहे सवाल:
एचपीडीए ने इस दौरान 1,24,000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इतनी बड़ी संख्या से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कॉलोनाइडरों के हौसले किस तरह बुलंद है। इतने बड़े स्तर पर अवैध प्लाटिंग अपने आप में एक सवालिया निशान बना हुआ है। ऐसे में कॉलोनाईजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
दो निर्माण सील:
प्राधिकरण ने मंगलवार को इस अभियान को जारी रखते हुए पिंटू पुत्र कैलाश द्वारा गत्ता फैक्ट्री के सामने परतापुर रोड पिलखुवा पर निर्माण, अनमोल पंसारी पुत्र अशोक पंसारी द्वारा नाहली दतैडी मार्ग पर किए गए अवैध निर्माण को सील कर दिया। एचपीडीए की इस कार्रवाई में प्रभारी प्रवर्तन टीके जैन, अवर अभियंता देशपाल सिंह, वीरेश राणा, प्राधिकरण के अन्य कर्मचारी अधिकारी तथा पुलिस बल उपस्थित रहा।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से






























