हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहा एक मिनी ट्रक टायर फटने के कारण अचानक पलट गया जिसमें पति-पत्नी समेत तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नुकीली वस्तु के कारण छोटे हाथी का टायर फट गया और चालक ने उससे नियंत्रण खो दिया और वह पलट गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मामला सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे का है जब एक मिनी ट्रक गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गांव बछलौता के पास पहुंचा तो मिनी ट्रक का टायर फट गया जिसके चलते मिनी ट्रक सड़क पर पलट गया। इस दौरान बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के गांव बुगरासी निवासी संदीप चौहान और उसकी पत्नी लक्ष्मी समेत चालक भी घायल हो गया जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065































