कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की नींद हराम
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): ओबीसी विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव के हापुड़ पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि इस साल देश के 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जहां कांग्रेस की भाजपा से सीधी टक्कर हैं और कांग्रेस पार्टी आगामी सभी चुनावों में भाजपा व अपने विरोधियों को करारा जवाब देने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जब से देश में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की हैं तब से देश भर में भाजपा की नींद ऊड़ गयी है। अब देश के हर कोने -कोने में राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा की चर्चा लोगों की जुबान पर हैं। देश में भाजपा सरकार की बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और डूबती अर्थव्यवस्था से देश भर के लोग चिंता में हैं। लोगों को उनकी इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए आज देश में कांग्रेस की सरकार का होना बेहद जरूरी हो चुका हैं।स्वागत करने वालो में अंकित शर्मा, सीमा शर्मा अब्दुल कलाम गौरव गर्ग, भरतलाल शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी























