👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आरपीएफ ने हापुड़ से मेरठ जाने वाली रेलवे लाइन के पास बनी कॉलोनियों के बच्चों, परिजनों को इकट्ठा कर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बड़े ही ध्यान से आरपीएफ की बातों को लोगों ने सुना।
शनिवार को आरपीएफ में तैनात एएसआई अंजेश कुमार, कॉन्स्टेबल विकास कुमार ने लोगों को स्टोन पेल्टिंग अवेयरनेस ड्राइव के अंतर्गत जागरूक किया और बताया कि रेलवे लाइन पर पत्थर इत्यादि ना रखें, गाड़ी पर पत्थर ना मारे। यदि कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने आरपीएफ को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
Siddharth Children Academy: Admission Open: 9568113347






























