अग्निवीर भर्ती के लिए आनलाइन पंजीकरण शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक युवाओं के लिए यह खुशखबरी है कि वह अपना पंजीकरण आनलाइन करा सकते है। पंजीकरण 15 मार्च तक होगा।
वेस्ट यूपी में युवा आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते है जोकि 15 मार्च तक खुले रहेंगे। 17 अप्रैल को अग्निवीर भर्ती के लिए सीईई यानी कामन एंट्रेस एग्जाम होगा। इस बार आवेदन के साथ आधार नम्बर देना जरुरी कर दिया गया है। आगरा एरिया के अग्निवीर निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा के मुताबिक, आगरा के भर्ती कार्यालय पर 12 जिलों आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, झांसी, जालौन, इटावा और ललितपुर के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। मेरठ सेना भर्ती कार्यालय से 13 जिलों हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली की भर्ती होगी। इस बार अग्निवीर में जनरल ड्यूटी में 10वीं पास भर सकते है। आवेदन कैसे करें इसके लिए www.joinindianarmy.nic.in पर जानकारी उपलब्ध है।
RAVI SNACKS लाएं हैं 100% EGGLESS CAKES: 9105807749
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में






























