हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा पर यातायात पुलिस ने बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की और पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया। बता दें कि जनपद हापुड़ में 56,643 ऐसे वाहन है जिनपर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है। उपसंभागीय परिवहन कार्यालय तथा यातायात पुलिस द्वारा इनके खिलाफ 15 फरवरी से अभियान शुरू किया गया। इसी क्रम में गुरुवार को भी यह कार्रवाई जारी रही।
यातायात क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि सरकार कई बार लोगों को जागरूक कर चुकी है कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जल्द से जल्द लगवाएं लेकिन वाहन चालक मान नहीं रहे। ऐसे में गुरुवार को इन सभी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई जो बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक मनु चौधरी व अन्य यातायात पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
































