हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला काशी के प्रधान खेमराज सिंह के घर गांव के कुछ दबंगों ने हमला बोल दिया और धारदार हथियार से प्रधान तथा उसके परिजनों पर हमला कर दिया और पालतू खूंखार कुत्ता भी छोड़ दिया जिससे प्रधान और उसके परिजन घायल हो गए जो हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित जिला अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दौरान ग्राम प्रधान खेमराज सिंह, भाई समरवीर, संदीप पुत्र समरवीर तथा तरुण घायल हो गए।
ग्राम प्रधान खेमराज सिंह का कहना है कि गांव के ही कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं जिसके चलते उन्होंने बुधवार को हमला कर दिया। इस दौरान प्रधान के घर में घुसकर आरोपी ने धारदार हथियार से वार किया जिसमें संदीप का कान जख्मी हो गया। साथ ही अमेरिकन बुली नस्ल के पालतू कुत्ते को भी छोड़ा। इस दौरान चार लोग घायल हो गए जिन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




























