हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया सोमवार को बाबूगढ़ के छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और 18 फरवरी को मंदिर में उमड़ने वाले आस्था के सैलाब के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महाशिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं और भगवान भोले का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे व अन्य पुलिसकर्मी, अधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे। एसपी ने बारीकी से मंदिर की व्यवस्थाओं को परखा और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं मंदिर में लगने वाले मेले को लेकर भी तैयारियां शुरू हो चुकी है।
मान्यता है कि जो भी शिवरात्रि पर्व पर श्यामेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करता है भोले उसकी मनोकामना पूर्ण करते है।




























