हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस की सख्ती के बावजूद भी स्टंटबाज बाज़ नहीं आ रहे और मौका देखकर स्टंट पर उतारू हो जाते हैं। हापुड़ की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो मंगलवार रात की है। हापुड़ बाईपास के पास फिल्माई गई यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि कार सवार किस तरह झटके देकर गाड़ी को चला रहा है। पीछे चल रहे कार सवार ने वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ले जिसने बताया कि चालक ने काफी जबरदस्त तरीके से रफ ड्राइविंग की और स्टंट किए।
हापुड़ से पिलखुवा जाने वाले मार्ग का यह वीडियो बाईपास के पास का है जहां एक चालक अपने साथ-साथ औरों की जिंदगी भी जान जोखिम में डाल रहा है। रात के समय इस तरह लापरवाही के साथ वाहन चलाना हादसे का कारण बन सकता है।




























